फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हिमगिरि बाल आश्रम में मनाई लोहड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने हिमगिरि बाल आश्रम के बच्चों के लिए मंगलवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। क्लब की ओर से बच्चों को लोहड़ी पर्व पर दोपहर का भोजन करवाया गया। बच्चों ने नाच-गाकर खुशियां मनाईं। इस अवसर पर क्लब की ओर से राजमा, चावल, चपाती, सलाद, मटर-पनीर और खीर परोसी गई। बच्चों को मूंगफली, गजक, रेवड़ी, तिल-बुग्गा और चॉकलेट भी बांटी। क्लब ने इस कार्य के लिए शिवानी ठाकुर डोगर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरभि करोल, मंजूषा पाठक, स्मृति सहगल, डॉ. अनीता शर्मा, हरप्रीत कौर सेंबी और क्लब की अध्यक्ष पूजा गोयल उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें