शिमला। जिले के चिड़गांव थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेच रहे एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी का एक साल पहले लाइसेंस खत्म हो चुका है। बावजूद इसके यह अभी भी शराब बेच रहा था। आबकारी विभाग को इसकी भनक लग गई जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार इस बारे में सहायक आयुक्त आबकारी, रामपुर सर्किल की ओर से लिखित रिपोर्ट मिली थी जिसके आधार पर केस दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर बडियारा स्थित एक वाइन शॉप पर कार्रवाई की गई। यहां से 40 बोतल आईएमएफएल, 7 बोतल देसी शराब, 12 बोतल बीयर, 16 पिंट आईएमएफएल, 24 पिंट देसी शराब और 41 निप देसी शराब जब्त की गई। जांच में पाया गया कि वाइन शॉप का लाइसेंस 31 मार्च 2025 को खत्म हो चुका है। आरोपी उसके बाद भी शराब बेच रहा था। ब्यूरो