फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: कुपवी में खेत से 811 भांग के पौधे बरामद, 791 मौके पर नष्ट; आरोपी पर केस दर्ज

Thu, 17 Sep 2026 11:40 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कुपवी क्षेत्र में अवैध भांग की खेती पकड़ी है। पुलिस ने खेतों से 811 पौधे बरामद किए, जिनमें से 20 पौधों को नमूने के तौर पर जब्त किया गया और 791 पौधों को मौके पर नष्ट कर दिया गया। मामले में मंगत राम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत केस दर्ज किया गया है।
Register For Event
विज्ञापन
भांग के पौधों को नष्ट करती पुलिस की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने कुपवी क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने संबंधित खेतों में दबिश देकर भांग के कुल 811 पौधे बरामद किए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को पुलिस थाना कुपवी की टीम मालत, कोठी और जुब्बली क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुपवी निवासी मंगत राम ने अपने खेतों में अवैध रूप से भांग के पौधे उगा रखे हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने बताए गए खेतों में पहुंचकर जांच की। मौके पर भांग के पौधे उगे हुए पाए गए। कार्रवाई की प्रक्रिया के तहत पुलिस ने पटवारी को बुलाकर भूमि की पहचान करवाई। इसके बाद नायब तहसीलदार कुपवी की मौजूदगी में भांग के पौधों को उखाड़ा गया।
विज्ञापन


20 पौधे सैंपल के तौर पर जब्त
पुलिस ने मौके से बरामद 811 पौधों में से 20 पौधों को नमूने के तौर पर कब्जे में लिया। शेष 791 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने बरामदगी और नष्ट किए गए पौधों की कार्रवाई को राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा किया।

इस मामले में पुलिस थाना कुपवी में आरोपी मंगत राम पुत्र चेतू निवासी कुपवी के खिलाफ अभियोग संख्या 26/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच जारी
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि भांग की खेती कितने क्षेत्र में की गई थी और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार और नशीले पौधों की खेती के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें