फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीएटीसी में कोटशेरा कॉलेज के कैडेटों ने शानदार प्रदर्शन कर जीतीं 9 ट्रॉफियां

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग में आयोजित शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में पाया सम्मान, शान शर्मा चुने गए ओवरऑल कैंप सीनियर
विज्ञापन

कोटशेरा एनसीसी दल बना सर्वश्रेष्ठ दल का पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा चौड़ा मैदान शिमला की एनसीसी इकाई ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-244) में शानदार प्रदर्शन कर 9 ट्रॉफियां अपने नाम की हैं।
मंडी जिले के करसोग में 21 से 31 जुलाई तक आयोजित इस शिविर में कोटशेरा एनसीसी दल को सर्वश्रेष्ठ दल का गौरव प्राप्त हुआ।व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कोटशेरा दल ने यह उपलब्धि हासिल की। सीनियर अंडर ऑफिसर शान शर्मा को शिविर का ओवरऑल कैंप सीनियर चुना गया जबकि अंडर ऑफिसर ईशा शर्मा को ओवरऑल गर्ल्स सीनियर का खिताब मिला। सार्जेंट लक्ष्य को कंपनी सीनियर घोषित किया गया। टीम प्रतियोगिताओं में कोटशेरा एनसीसी ने सीनियर डिवीजन बास्केटबाल, सीनियर विंग वॉलीबाल, कंटिंजेंट मार्चिंग और बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रतियोगिता और गार्ड ऑफ ऑनर में दल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


व्यक्तिगत उपलब्धियों में भी कोटशेरा के कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सीनियर अंडर ऑफिसर शान शर्मा को सर्वश्रेष्ठ कैडेट (बालक) और अंडर ऑफिसर ईशा शर्मा को सर्वश्रेष्ठ कैडेट (बालिका) चुना गया। कैडेट रजत गजटा ने सीनियर डिवीजन में सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज का पुरस्कार हासिल किया। वहीं अंडर ऑफिसर ईशा शर्मा को सीनियर विंग की सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज चुना गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने इस उपलब्धि पर कैडेटों और पीआई स्टाफ को बधाई दी। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी डॉ. अजय कुमार, डॉ. शालिनी चौहान और डॉ. अनुप्रिया शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें