फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जेसीबी स्कूल खलीनी में छात्र संसद ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विशाली हेड गर्ल और सक्षम बनीं हेड बॉय
विज्ञापन

सूर्यांश सांस्कृतिक हेड और धृति वाइस सांस्कृतिक हेड बनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जेसीबी पब्लिक स्कूल खलीनी में मंगलवार को छात्र संसद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल में विशाली को हेड गर्ल और सक्षम को हेड बॉय नियुक्त किया गया। खेल गतिविधियों के लिए साहिल को स्पोर्ट्स कैप्टन और आरुषि को वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन चुना गया। सूर्यांश वालिया को सांस्कृतिक हेड और धृति को वाइस सांस्कृतिक हेड नियुक्त किया है। पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जिम्मेदारी समर और अभिनव को सौंपी गई जबकि अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिवांग और उदय शर्मा को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


आदर्श सदन में अरसलान और देवांश, अमन सदन में उमंग और शुभम, ज्योति सदन में अरनव नेगी और सात्विक तथा शक्ति सदन में नव्या शर्मा और अंशुल को कैप्टन और वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही अन्य छात्रों को मॉनिटर और प्रीफेक्ट के पद भी सौंपे गए। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक निदेशक कुशल मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में प्रबंधक निदेशक ने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की सीख दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सौंपे गए दायित्वों को संतुलित रूप से निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बचपन से जिम्मेदारी का अभ्यास ही छात्रों को भविष्य में एक सक्षम और जिम्मेदार नागरिक बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें