हिमाचल प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों यानी आईटीआई का पाठ्यक्रम इस बार तय समय से पहले बदला जाएगा। इसका उद्देश्य इंडस्ट्री की मौजूदा मांग और तेजी से बदलती तकनीक के अनुरूप प्रशिक्षु तैयार करना है ताकि उन्हें रोजगार के लिए अतिरिक्त प्रशिक्षण की जरूरत न पड़े। आमतौर पर आईटीआई का सिलेबस हर पांच साल में बदला जाता है, लेकिन इस बार चार वर्ष में ही संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आईटीआई के पाठ्यक्रम में बदलाव के लिए मंथन जारी है। इस पर उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है। नियमानुसार प्रक्रिया जारी है।- अक्षय सूद, निदेशक, तकनीकी शिक्षा विभाग