फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोगों को दी नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। युवाओं को अब नशे से बचाने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर काम करेंगे। न्यू शिमला पुलिस स्टेशन के प्रभारी ने वीरवार को बैठक का आयोजन किया। इसमें स्थानीय पार्षद, रेजिडेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस बैठक में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से नशे के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस पहल का उद्देश्य नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता को मजबूत करना भी है। बैठक में खलीनी के पार्षद चमन प्रकाश, न्यू शिमला की पार्षद निशा ठाकुर, पटियोग-बीसीएस वार्ड की पार्षद आशा शर्मा, महासचिव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-एक न्यू शिमला सुमन पाल दत्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें