शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज शिमला में बुधवार को आपदा तैयारी, आपातकालीन प्रतिक्रिया और प्राथमिक उपचार पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। मानवीय संगठन डूअर्स के क्लाइमेट लिटरेसी एंड एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित इस कार्यशाला में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को आपदा के समय सुरक्षित रहने और घायलों की मदद करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए। कार्यशाला का मुख्य संदेश सुरक्षा की शुरुआत आपसे रहा। विद्यार्थियों को शैक्षणिक संस्थानों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण क्लब के गठन और उसकी भूमिका से भी अवगत कराया गया।प्रशिक्षण से पहले विद्यार्थियों की आपदा संबंधी जानकारी का आकलन किया गया। भूकंप सुरक्षा सत्र में विद्यार्थियों को भूकंप के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षित उपायों की जानकारी दी गई। संवाद