शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ पीएम विकास योजना के तहत समझौता किया है। इस परियोजना के लिए विश्वविद्यालय को 79,70,475 रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। योजना के तहत 300 अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे उनके रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। प्रशिक्षण में सोलर फोटोवोल्टिक साइट सर्वे असिस्टेंट, सोलर पीवी मॉड्यूल मैन्युफ्रेक्चरिंग टेक्नीशियन और सर्टिफिकेट इन अकाउंटिंग टेक्नीशियन जैसे कोर्स शामिल हैं। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने इसे विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और समावेशी विकास पर जोर दिया। रसायन विभाग के डॉ. रमेश ठाकुर को परियोजना का नोडल अधिकारी बनाया है। संवाद