फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल राज्य चयन आयोग: सीनियर लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

Thu, 17 Sep 2026 05:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

राज्य चयन आयोग ने स्वास्थ्य विभाग में सीनियर लैब टेक्नीशियन के 25 पदों को पोस्ट कोड-26012 के अंतर्गत ट्रेनी आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। 
Register For Event
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्वास्थ्य विभाग में सीनियर लैब टेक्नीशियन के 25 पदों को पोस्ट कोड-26012 के अंतर्गत ट्रेनी आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट(सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। आयोग के सचिव राम प्रसाद ने कहा कि इन पदों के लिए 477 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 418 ने सीबीटी परीक्षा दी थी।

विज्ञापन


इस परीक्षा में उत्तीर्ण 66 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है, जिसका शेड्यूल अलग से तय किया जाएगा। इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। दस्तावेज सत्यापन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी  स्व सत्यापित फोटोकॉपी के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई कॉपी और पहचान का प्रमाण साथ लाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें