फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPRCA: लोक प्रशासन शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, इस दिन होगी दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया

Tue, 21 Jul 2026 07:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

राज्य चयन आयोग ने लोक प्रशासन के शिक्षकों के 78 पदों (पोस्ट कोड 26034) को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 30 जून को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। 
Register For Event
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने लोक प्रशासन के शिक्षकों के 78 पदों (पोस्ट कोड 26034) को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 30 जून को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण 93 उम्मीदवारों की दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 4 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी।

विज्ञापन


इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। दस्तावेज सत्यापन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ आदि साथ लाने होंगे। सचिव ने कहा कि यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें