राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स पोस्ट कोड-26044 और जूनियर आफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड-26001 की डिजी ओएमआर टेबलेट्स परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स पोस्ट कोड-26044 और जूनियर आफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड-26001 की डिजी ओएमआर टेबलेट्स परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि असिस्टेंट स्टाफ नर्स की परीक्षा 25 सितंबर को और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) की परीक्षा 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।
उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।