फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Rajya Chayan Aayog: दस्तावेज मूल्यांकन के लिए कम अभ्यर्थियों को बुलाएगा आयोग, जानें पूरा मामला

Sat, 23 May 2026 12:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

अब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) पास करने के बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए पहले की तुलना में कम अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
Register For Event
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, HPRCA - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए दस्तावेज मूल्यांकन के नियमों को संशोधित किया है। अब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) पास करने के बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए पहले की तुलना में कम अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। आयोग का कहना है कि यह फैसला अभ्यर्थियों की सुविधा और अनावश्यक भागदौड़ को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। अब तक आयोग एक पद के लिए चार गुना और एक से अधिक पदों की भर्ती के लिए तीन गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज मूल्यांकन के लिए कॉल लेटर जारी करता था। 

विज्ञापन

पदों की संख्या के अनुसार अलग-अलग अनुपात तय

नई व्यवस्था में पदों की संख्या के अनुसार अलग-अलग अनुपात तय किए हैं। अब एक पद की भर्ती के लिए चार गुना, दो पदों के लिए दो गुना, पांच पदों तक ढाई गुना, दस पदों तक दो गुना, 10 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज मूल्यांकन के लिए बुलाया जाएगा। 

अभ्यर्थियों की सहूलियत और अनावश्यक दौड़ को कम करने के उद्देश्य से दस्तावेज मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। -डॉ. विक्रम महाजन, सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग

विज्ञापन

साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट की भर्ती का परिणाम घोषित

प्रदेश राज्य चयन आयोग ने साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट की भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद साइंटिफिक असिस्टेंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) पोस्ट कोड-25015, साइंटिफिक असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट कोड-25016 और लैब असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट कोड-25019 के पदों की भर्ती के फाइनल परिणाम घोषित किए हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) के दो पदों के लिए अंकिता और अभय शर्मा का चयन हुआ है। साइंटिफिक असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) के एक पद के लिए सौरभ शर्मा और लैब असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट के एक पद के लिए अमन का चयन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें