फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Assembly: सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बनेगी तबादला नीति

Mon, 01 Dec 2025 05:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।

सार

प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने यह स्थिति स्पष्ट की। विधायक ने सवाल पूछा था कि वर्तमान में प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए ट्रांसफर नीति क्या है।
Register For Event
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों के लिए जल्द नीति बनेगी। प्रदेश में अभी पूर्व सरकार के समय की ही नीति चल रही है। जल्द में इसमें भी व्यवस्था परिवर्तन होगा। सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने यह स्थिति स्पष्ट की। विधायक ने सवाल पूछा था कि वर्तमान में प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए ट्रांसफर नीति क्या है।

विज्ञापन


इसमें एक स्थान से दूसरे स्थान तक ट्रांसफर करने के क्या मापदंड हैं। प्रदेश में आपसी सहमति से तबादले होते हैं या नहीं। गत छह माह में आपसी सहमति से कितने कर्मचारियों के तबादले हुए, इनका आधार क्या था। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सवाल विस्तृत है। इस कारण जानकारी एकत्र करने में समय लग रहा है।

विज्ञापन

हल्के गतिरोध के बाद निर्बाध रहा प्रश्नकाल
 हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही सोमवार दोपहर 2:00 बजे हल्के गतिरोध के बाद निर्बाध शुरू हुई। प्रश्नकाल की घोषणा के साथ ही नेता विपक्ष जयराम ठाकुर खड़े होकर किसी विषय पर बात रखने को प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से अनुमति मांगते रहे। इस पर अध्यक्ष पठानिया ने उन्हें प्रश्नकाल के बाद समय देने की बात की। जयराम ठाकुर बार-बार बोलने का मौका देने की बात दोहराते रहे। अध्यक्ष ने कहा कि बीते दिनों ही व्यवस्था दी गई है कि प्रश्नकाल के बाद ही सदस्यों को अन्य मुद्दों पर बोलने का मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें