फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कार की टक्कर से होटल कारोबारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। यूएस क्लब क्षेत्र में शिवालिक होटल के पास कार की चपेट में आने से एक होटल कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब होटल कारोबारी घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान वह जमीन पर गिर गए और गाड़ी की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में वाहन चालक और अन्य लोगों की मदद से उन्हें आईजीएमसी ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में कौल सिंह निवासी चौपाल ने बताया कि 29 सितंबर की रात करीब 8:50 बजे 80 वर्षीय हरनाम सिंह कुकरेजा घर जा रहे थे। इस दौरान सड़क पर बैक हो रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए और गाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें कार चालक और अन्य लोगों की मदद से उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक नरेश के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें