फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शीतकालीन स्कूलों में नौ दिसंबर से वार्षिक परीक्षाएं, समग्र शिक्षा ने जारी की डेटशीट

Sat, 14 Nov 2026 12:33 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक की योगात्मक मूल्यांकन-दो परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हो गया है। छठी से आठवीं तक की परीक्षाएं 9 से 19 दिसंबर और पहली से पांचवीं तक की परीक्षाएं 14 से 18 दिसंबर तक होंगी। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेंगे।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की योगात्मक मूल्यांकन-दो परीक्षाएं 9 दिसंबर से शुरू होंगी। समग्र शिक्षा परियोजना कार्यालय ने शुक्रवार को कक्षा पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहली से पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 14 से 18 दिसंबर तक होंगी। छठी से आठवीं की परीक्षाएं नौ से 19 दिसंबर तक आयोजित होंगी। 

विज्ञापन


समग्र शिक्षा की ओर से जारी अधिसूचना में परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी में होंगे। विद्यार्थियों को अपनी सुविधानुसार किसी भी भाषा में प्रश्नों के उत्तर देने की छूट रहेगी। निर्देशों के अनुसार कक्षा छठी और सातवीं के ड्राइंग विषय तथा पंजाबी, उर्दू, संगीत सहित अन्य वैकल्पिक विषयों के प्रश्नपत्र संबंधित स्कूल अपने स्तर पर तैयार करेंगे।

वहीं, परीक्षाओं का समय हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से बोर्ड कक्षाओं के लिए निर्धारित समय के अनुरूप रहेगा। यदि भारी बारिश, बर्फबारी, प्राकृतिक आपदा, सड़कें बंद होने या किसी अन्य अपरिहार्य स्थानीय परिस्थिति के कारण निर्धारित तिथि पर परीक्षा करवाना संभव नहीं होता है तो संबंधित स्कूल अपने स्तर पर परीक्षा आयोजित कर सकेंगे। हालांकि, ऐसी स्थिति में स्कूलों को स्कूल शिक्षा निदेशालय और समग्र शिक्षा को पहले सूचित करना अनिवार्य होगा। समग्र शिक्षा ने सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं। प्रश्नपत्रों के वितरण, उनकी गोपनीयता और परीक्षा संचालन से संबंधित निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos

कक्षा पहली से पांचवीं तक की डेटशीट
 
दिनांक कक्षा 1 कक्षा 2 कक्षा 3 कक्षा 4 कक्षा 5
14 दिसंबर गणित अंग्रेजी पर्यावरण हिंदी अंग्रेजी
15 दिसंबर हिंदी — अंग्रेजी पर्यावरण —
16 दिसंबर — गणित — अंग्रेजी गणित
17 दिसंबर अंग्रेजी हिंदी गणित — हिंदी
18 दिसंबर — — हिंदी गणित पर्यावरण
विज्ञापन

कक्षा छठी से आठवीं तक की डेटशीट
 
दिनांक कक्षा 6 कक्षा 7 कक्षा 8
9 दिसंबर गणित सामाजिक विज्ञान अंग्रेजी
10 दिसंबर लोक संस्कृति ऐच्छिक विषय हिंदी
11 दिसंबर विज्ञान अंग्रेजी सामाजिक विज्ञान
14 दिसंबर अंग्रेजी विज्ञान गणित
15 दिसंबर हिंदी लोक संस्कृति —
16 दिसंबर — संस्कृत विज्ञान
17 दिसंबर सामाजिक विज्ञान — संस्कृत
18 दिसंबर संस्कृत गणित ऐच्छिक विषय
19 दिसंबर ऐच्छिक विषय हिंदी लोक संस्कृति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें