फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रोहतांग दर्रा सहित चोटियों पर बर्फबारी; शिमला में ओलावृष्टि, जानें छह दिन कैसा रहेगा माैसम

Mon, 23 Mar 2026 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।

सार

 रोहतांग दर्रा सहित लाहौल और मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। कुल्लू में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। 
Register For Event
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में हो रही ताजा बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने की मस्ती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच सोमवार को रोहतांग दर्रा सहित लाहौल और मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। कुल्लू में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। राजधानी शिमला में शाम को हल्की ओलावृष्टि हुई। सोमवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय बादल छाए रहे। दिन में धूप खिली। शाम को शहर में एकाएक मौसम बदलने से ओलावृष्टि हुई। उधर, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल व सिस्सू में पर्यटकों ने बर्फ के गिरते फाहों के बीच मस्ती की। 

विज्ञापन

बीआरओ ने सोमवार को अटल टनल से कोकसर की तरफ बर्फ हटाने का काम शुरू किया। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने कुल्लू जिले में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बारिश और बर्फबारी के चलते जहां 30 सड़कें बंद हो गई हैं, वहीं 15 से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए हैं। जिला चंबा में सुबह के समय धूप खिली लेकिन, दोपहर बाद बारिश का दौरा जिला मुख्यालय में शुरू हो गया। जनजातीय क्षेत्र भरमौर व पांगी की ऊंची चोटियों में पांच-पांच सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ।

शीतलहर बढ़ी
इससे शीतलहर बढ़ गई है। भरमौर-पठानकोट हाईवे सहित अन्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही जारी है। मंडी में सोमवार दोपहर 12 बजे बादल छा गए। सरकाघाट और जोगिंद्रनगर में अधिक बारिश हुई। जिला मुख्यालय सहित पधर और बल्ह घाटी में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान लुढ़क गया है। बारिश से अब खेल खलिहानों में पर्याप्त नमी हो गई है। बारिश का सिलसिला आने वाले दिनों में भी चलता रहा तो नगदी फसलों के लिए नुकसानदायक होगी। सराज और करसोग क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। 

29 मार्च तक ऐसा रहेगा माैसम
मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। अन्य जिलों में मौसम साफ बना रहेगा। 26 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कई जगह बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 27-28 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है। 29 मार्च को दोबारा बादल बरसने का पूर्वानुमान है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
रविवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4, कुकुमेसरी में 0.8, कल्पा में 2.6, कुफरी में 5.4, मनाली में 6.2, शिमला में 8.2, धर्मशाला में 8.9, सोलन-बिलासपुर में 10.0, मंडी में 12.3, ऊना में 12.4 और कांगड़ा में 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 29.4
कांगड़ा 26.4
मंडी 25.6
नाहन 25.1
धर्मशाला 23.0
शिमला 18.5
मनाली 16.5
कल्पा 15.7
केलांग 5.3
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें