फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर करवट बदलेगा माैसम: दो दिन छह जिलों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार, अंधड़ चलने का येलो अलर्ट

Mon, 26 Oct 2026 04:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

 प्रदेश में माैसम फिर करवट बदल सकता है। राज्य के छह जिलों में दो दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 
Register For Event
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद लेह के लिए रवाना हुआ तेल का टैंकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर करवट बदल सकता है। राज्य के छह जिलों में दो दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। इस दाैरान कुछ भागों के लिए अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली रही। उधर, अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसी तरह, अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

इन जिलों में बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 और 30 अक्तूबर को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 28 अक्तबर तक सभी भागों में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 31 अक्तूबर व 1 नवंबर को भी माैसम शुष्क रहने की संभावना है। 29 अक्तूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिले में बारिश के साथ अंधड़ चलने का भी अलर्ट है। जबकि 30 अक्तूबर को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला में जिले में बारिश होने के आसार हैं। 
विज्ञापन

नाहन में सामान्य से 3.9 डिग्री कम रहा तापमान
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। सोमवार को लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   शिमला में न्यूनतम तापमान 10.8, सुंदरनगर 10.1, भुंतर 7.7, कल्पा 2.8, धर्मशाला 13.4, ऊना 12.8, नाहन 12.9, केलांग माइनस 0.4, पालमपुर 10.5, सोलन 9.2, मनाली 5.9, कांगड़ा 11.2, मंडी 11.2, बिलासपुर 15.0, चंबा 9.5 और कुफरी में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नाहन में 3.9, पालमपुर 2.1, केलांग1.4, मंडी 0.7, कांगड़ा 0.6 और भुंतर में 0.2 डिग्री सेल्सियस सामान्य से कम न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें