25 नवंबर तक माैसम साफ
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 से 25 नवंबर तक राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। इस दाैरान किसी भी जिले में बारिश-बर्फबारी की संभावना नहीं हैं। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर 5.4, भुंतर 3.7, कल्पा 3.0, धर्मशाला 12.0, ऊना 7.3, नाहन 11.1, केलांग -1.5, पालमपुर 6.5, सोलन 5.0, मनाली 2.8, कांगड़ा 7.9, मंडी 6.2, बिलासपुर 7.5, चंबा 5.8, जुब्बड़हट्टी 10.0, कुफरी 9.6 , कुकुमसेरी -3.8, भरमाैर 8.0, सेऊबाग 3.0, बरठीं 6.1, पांवटा साहिब 16.0, सराहन 15.3, देहरागोपीपुर 11.0, नेरी 12.1 व बजाैरा में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।