फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल मानसून सत्र: अब विधायकों को मिलेगी विशिष्ट पहचान झंडी, विधानसभा अध्यक्ष ने दी मंजूरी

Thu, 03 Sep 2026 05:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

 विधानसभा सचिवालय एक हफ्ते में सभी विधायकों को विशेष पहचान झंडी जारी करेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार को विधानसभा सदन में यह जानकारी दी।
Register For Event
विज्ञापन
सदन की कार्यवाही के दाैरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में अब विधायकों की गाड़ियों पर डिस्टिंक्ट फ्लैग (विशिष्ट पहचान झंडी) लगेगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस व्यवस्था को लागू करने की मंजूरी दे दी है। विधानसभा सचिवालय एक हफ्ते में सभी विधायकों को विशेष पहचान झंडी जारी करेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार को विधानसभा सदन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13वीं विधानसभा के दौरान विधायकों को डिस्टिंक्ट फ्लैग देने का निर्णय लिया गया था, लेकिन किसी कारण इसे लागू नहीं किया जा सका। अब इस निर्णय को प्रभावी किया जा रहा है।

विज्ञापन


पठानिया ने कहा कि डिस्टिंक्ट फ्लैग लगाने का मुख्य उद्देश्य विधायकों को अलग आधिकारिक पहचान देना है। कई बार विशेष कार्यक्रम में जाने पर विधायकों की गाड़ियां जाम में फंस जाती थीं। कई बार विधायकों को अपनी पहचान तक बतानी पड़ती है। विशेषकर प्रदेश से बाहर जाने के दौरान ऐसी स्थिति सामने आती है। फ्लैग लगने के बाद उनकी गाड़ी देखकर ही विधायक की पहचान हो सकेगी। विधायकों की गाड़ियों पर डिस्टिंक्ट फ्लैग उसी तरह लगाया जाएगा, जिस तरह मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों की गाड़ियों पर आधिकारिक पहचान के लिए झंडी लगाई जाती है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर उतरी थी लालबत्ती
सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2013 में लालबत्ती कल्चर खत्म करने को आदेश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिए थे कि यह तय हो कि किस को लाल, नीली और हरी बत्ती दी जाएं। वर्ष 2017 में देशभर के विधायकों की लालबत्ती उतर गई थी। लालबत्ती उतरने के बाद हिमाचल के विधायक बार बार झंडी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें