फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की गलत नीतियों से ही पिछड़ा हिमाचल : सुक्खू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चियोग में हुई सभा में भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले पांच हजार करोड़ की रेवड़ियां बांटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़कर 21वें स्थान पर पहुंच गया था। वर्तमान राज्य सरकार की पहल से पांचवें स्थान पर आ गया है। प्रदेश में 151 सीबीएसई स्कूल खोले जा रहे हैं। सीबीएसई स्कूलों में 30 जून तक सभी विषयों के अध्यापक उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में निर्मित एक हजार करोड़ रुपये के भवन खाली पड़े हैं। सरकार इन खाली भवनों में सरकारी कार्यालय शिफ्ट कर रही है। आरडीजी के रूप में पूर्व भाजपा सरकार को 54 हजार करोड़ रुपये तथा जीएसटी प्रतिपूर्ति के रूप में 16 हजार करोड़ रुपये प्राप्त हुए जबकि वर्तमान राज्य सरकार को आरडीजी के रूप में केवल 17 हजार करोड़ रुपये मिले हैं। प्रदेश में आकर प्रधानमंत्री ने 1500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की लेकिन अभी तक यह पैसा नहीं मिला है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुति पर 50 हजार रुपये देने, समारोह में भाग लेने वाले चार महिला मंडलों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें