निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को मेरिट और उनके द्वारा दिए गए जिला वरीयता क्रम के आधार पर विभिन्न जिलों में जाॅब ट्रेनी आधार पर नियुक्त किया जाएगा।
स्कूल शिक्षा निदेशालय ने शास्त्री के 191 पदों पर बैचवाइज भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया नवंबर 2023 और जनवरी 2024 में आयोजित काउंसलिंग के आधार पर पूरी की गई। निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को मेरिट और उनके द्वारा दिए गए जिला वरीयता क्रम के आधार पर विभिन्न जिलों में जाॅब ट्रेनी आधार पर नियुक्त किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों के नियुक्ति आदेश संबंधित जिला के उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा द्वारा अलग-अलग जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
11 अक्तूबर 2023 को कुल 193 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, जिनमें से 191 अभ्यर्थियों का ही परिणाम घोषित किया गया है। ओबीसी (डब्लूएफएफ) श्रेणी के 2 पदों के लिए कोई भी पात्र अभ्यर्थी नहीं मिला, जिसके कारण ये पद खाली रह गए। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश व अन्य जानकारी के लिए अपने संबंधित जिले के उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय से संपर्क करने को कहा गया है।