मंत्रिमंडल की बैठक 25 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे सचिवालय में बुलाई गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में कई अहम फैसले होंगे।
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 25 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे सचिवालय में बुलाई गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में कई अहम फैसले होंगे। राज्य मंत्रिमंडल की इस बैठक में स्वास्थ्य, राजस्व समेत कई विभागों के एजेंडे लगे हैं।
विज्ञापन
इस बैठक में आपदा राहत पैकेज पर भी प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि पूरे प्रदेश के लिए आपदा राहत पैकेज घोषित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न विभागों में रिक्तियों पर भी फैसला संभावित है।