फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: समिट्री में घरों के लिए खतरा बनी पहाड़ी, सड़क से हटाया मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर में सड़क पर डंगा लगाने के निर्देश
विज्ञापन

मेयर ने लिया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के समिट्री क्षेत्र में दरक रही पहाड़ी से निचली ओर बने मकानों को खतरा पैदा हो गया है। सोमवार देर रात पहाड़ी से पत्थर और मलबा सड़क पर गिर गया। इससे एक स्कूटी और पांच बाइकों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

मलबा गिरने से सड़क भी बंद हो गई थी, जिसे मंगलवार सुबह नगर निगम ने बहाल कर दिया। स्थानीय पार्षद विनीत शर्मा ने बताया कि बरसात के कारण पहाड़ी से मलबा गिरने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग यहां जाली या बैरिकेडिंग लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों से नुकसान को रोका जा सके। पहाड़ी से गिर रहे पत्थर सीधे समिट्री सड़क पर आ रहे हैं। रात के समय भूस्खलन होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। पत्थर गिरने से एक दुकान के शटर को भी नुकसान पहुंचा है। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने मंगलवार सुबह विकासनगर और विजयनगर का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। विकासनगर में धंस रही सड़क पर डंगा लगाने का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। विजयनगर में भी महापौर ने स्थानीय लोगों की शिकायतें सुनीं। लोगों ने बताया कि हिमुडा की ओर से यहां निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण के लिए की गई खोदाई के कारण एक पेड़ गिर गया है, जबकि कुछ अन्य पेड़ों के भी गिरने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने आशंका जताई कि मलबा उनके मकानों को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। महापौर ने हिमुडा के अधिकारियों से बात कर निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इससे पहले महापौर ने छोटा शिमला क्षेत्र में पौधरोपण किया। बुधवार को समरहिल में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। 15 अगस्त को महापौर और पार्षद चमियाना में पौधरोपण अभियान चलाकर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें