फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल मौसम: हाटू पीक पर पहला हिमपात, जलोड़ी दर्रा बंद, लाहाैल-किन्नाैर में शून्य से नीचे पारा

Sun, 25 Oct 2026 10:40 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। नारकंडा के हाटू पीक में सीजन की पहली बर्फबारी की खबर है, जबकि रोहतांग दर्रे, छितकुल, पांगी और भरमौर की ऊंची चोटियों पर भी बर्फ के फाहे गिरे।

Register For Event
विज्ञापन
हाटू पीक पर सीजन की पहली बर्फबारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ लाहौल-किन्नौर न्यूनतम पारा शून्य से नीचे चला गया है। शिमला के हाटू पीक में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जबकि कुल्लू जिले के जलोड़ी दर्रे में बर्फ जमने से यातायात बंद हो गया है। शनिवार रात बर्फबारी के बाद जलोड़ी पास में करीब 10 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। इससे कुल्लू से आनी, निरमंड और रामपुर के लिए बस सेवाएं बाधित हुई हैं।

विज्ञापन


कल्पा, नाहन, केलांग और चंबा में न्यूनतम तापमान में सामान्य से अधिक गिरावट आई है। हालांकि प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान का औसत सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान औसत न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लाहौल-स्पीति के रोहतांग, कोकसर, अटल टनल और ग्रांफू में भी शनिवार रात हल्की बर्फबारी हुई। 

राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर जलोड़ी दर्रे से सोझा तक बर्फ गिरने से वाहन आवाजाही प्रभावित हुई है। सड़कों पर ब्लैक आइस जमने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 से 29 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और 30 और 31 को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यूला कंडा यात्रा पर 31 से प्रतिबंध, उल्लंघन पर 10 हजार जुर्माना
विश्व में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित किन्नौर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीकृष्ण मंदिर यूला कंडा की यात्रा पर 31 अक्तूबर से एक अप्रैल तक प्रतिबंध रहेगा। सर्दियों में भारी बर्फबारी और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पंचायत यूला और मंदिर प्रबंधन समिति ने यह निर्णय लिया है। उल्लंघन कर यात्रा करने वालों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत प्रधान सुंदर नेगी, श्रीकृष्ण मंदिर प्रबंधन समिति के सलाहकार मनीश कुमार नेगी और मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रमेश शुवाल ने बताया कि सर्दियों में युला कंडा के रास्तों पर बर्फ जमने व फिसलन बढ़ने से यात्रियों की सुरक्षा को खतरा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें