कार्यक्रम में भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक अनिल हारटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान मेरा युवा भारत शिमला के उपनिदेशक विपिन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न जिलों द्वारा अपनाई गई सफल प्रथाओं को साझा करना है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवाओं और स्थानीय निवासियों के बीच सार्थक संबंध और मित्रता का निर्माण करना। इन युवाओं को हिमाचल के जिलों की परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में जिला लोक संपर्क अधिकारी सिंपल सकलानी और शिक्षक एवं शोधकर्ता डॉ. आशिमा डोगरा मौजूद रहीं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और लोक संस्कृति से जुड़े रहने का आवाहन किया। संवाद