फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सेंट एडवर्ड स्कूल में मनाया संस्थापक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के सेंट एडवर्ड स्कूल में संस्थापक दिवस मनाया गया। विद्यालय के पूर्व छात्र एवं सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापकों की दृष्टि और आदर्शों पर आधारित एक प्रेरणादायक संबोधन से हुआ। इसके बाद विद्यालय का ध्वज फहराया गया, जो विश्वास, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रति विद्यालय की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रधानाचार्य फादर अनिल सिक्वेरा ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । वर्ष 2026 के लिए स्कूल कैप्टन की जिम्मेदारी केशव वशिष्ठ को दी गई। वहीं अथर्व शर्मा को स्कूल रिपोर्टर, स्पोर्ट्स कैप्टन रितिक शर्मा, कंवर ऐश्वर्या राज को स्पोटर्स वाइस कैप्टन और विहान चौहान को एडिटर बनाया गया। समारोह के अन्य प्रमुख आकर्षणों में मुख्य अतिथि को प्रस्तुत गार्ड ऑफ ऑनर, पूर्व छात्रों एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च-पास्ट सलामी रही। न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता ने विद्यालय में बिताए अपने छात्र जीवन की स्मृतियां साझा करते हुए विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और उच्च मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें