फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के लिए चार दिन पहले तैयार की जाएगी धर्मशाला की पिच

Mon, 08 Dec 2025 02:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

मैच से चार दिन पहले इस लिए पिच को तैयार किया जाएगा, ताकि अगर मौसम खराब होता है या बारिश होती है तो पिच को दोबारा बनाने का काम नहीं रहेगा। 
Register For Event
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टी-20 मैच से चार दिन पहले ही पिच को तैयार किया जाएगा। मैदान में पिच को तैयार करने के लिए काम जोरों पर चल रहा है। मैच से चार दिन पहले इस लिए पिच को तैयार किया जाएगा, ताकि अगर मौसम खराब होता है या बारिश होती है तो पिच को दोबारा बनाने का काम नहीं रहेगा। इसके लिए ग्राउंड स्टाफ ने रविवार को भी मैच की पिच का प्रेपरेशन किया।  मैदान में सेंटर पिच को मैच के लिए तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन

इसके अलावा दोनों छोर पर एक-एक पिच अभ्यास के लिए तैयार की जा रही है। एचपीसीए की ओर मैदान और स्टैंडों सहित मैच की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जिन्हें मैच से चार दिन पहले ही पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि मैच की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पिच क्यूरेटर सुनील चौहान की ओर मैदान में मैच की पिच तैयार की जा ही है। इसे जल्द तैयार कर लिया जाएगा। इसके अलावा मैदान में दो अन्य पिचों को अभ्यास के लिए तैयार किया जाएगा। जबकि प्रैक्टिस एरिया में पिचों को भी तैयार किया जा रहा है। दोनों टीमों मैच से पहले धर्मशाला में अभ्यास कर पसीना भी बहाएंगी।
विज्ञापन

दस साल पहले हुआ दोनों टीमों में यहां मुकाबला
धर्मशाला में करीब दस साल के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों में टक्कर होगी। इससे पहले दो अक्तूबर 2015 को धर्मशाला में दोनों टीमों के बीच टी-20 मुकाबला खेला गया था। इसमें दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से पराजित किया था। इस मैच में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को हराने के लिए उतरेगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का यहां पर तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। जो दोनों टीम के लिए अहम रहेगा। स्टेडियम में आईपीएल के कई मुकाबले भी खेले जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें