मुबारिकपुर में एक महिला ने खुद पर केरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा ली। हादसे में महिला लगभग 90 फीसदी तक झुलस गई है। उसे घायलावस्था में अंब अस्पताल लेकर आए, लेकिन नाजुक हालत के चलते उसे फौरन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा महिला घरेलू विवाद के चलते तनाव में थी। इससे वह काफी परेशान रहती थी। इस वजह से महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने केस दर्ज कर परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।