गला घोटने के बाद चाकू से गोदकर कर दी थी हत्या।
- फोटो : Demo pic
भोजनगर के असनाला क्षेत्र में महिला के ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठ गया है। 26 वर्षीय विवाहिता का कत्ल उसके तीनों आशिकों ने किया है। पुलिस का दावा है कि महिला की तीनों से जान पहचान थी। मुख्य आरोपी हरियाणा का ठेकेदार है। वह पहले से शादीशुदा था। महिला उस पर शादी का दबाव बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगी।
मोटी रकम की डिमांड भी करती थी। लेकिन मुख्य आरोपी उसे अन्य दोनों आशिकों में एक के साथ शादी कराने का झांसा देता रहा। दोनों आशिक मुख्य आरोपी के पास ही काम करते थे। जब बात काफी बिगड़ गई तो तीनों ने महिला को मौत के घाट उतारने का फैसला कर लिया।
शादी की बात कहकर तीनों महिला को भोजनगर के असनाला के जंगलों में ले गए और उसका गला घोटने के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बाद में उसका चेहरा बिगाड़ने की कोशिश की गई। थाना प्रभारी मनीषी के नेतृत्व में इस केस को सुलझाया गया। एसपी सोलन अंजुम आरा ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में मुख्य आरोपी बीर चंद ने गुनाह कुबूल लिया है।
उसी की निशानदेही के चलते शिव कुमार और राज कुमार को पकड़ा गया है। तीनों एकसाथ काम करते थे। तीनों के महिला के साथ संबंध थे। इन तीनों ने महिला की पहचान नीरजा (26) निवासी पिंजौर के तौर पर की है। परवाणू पुलिस की टीम में डीएसपी प्रमोद चौहान और थाना प्रभारी मीनाक्षी के नेतृत्व में इस केस को सुलझाया गया।