फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट नारकोटिक्स सेल: चंबा में 8 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 02 Jan 2022 08:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

पुलिस टीम कोटी के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति वर्षाशालिका में बैग लेकर बैठा था। वह टीम को देखकर घबरा गया। टीम ने शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके बैग से चरस बरामद हुई।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी वर्षाशालिका के पास एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने 8.62 किलो ग्राम चरस के साथ धर दबोचा। स्टेट नारकोटिक्स सेल कांगड़ा की टीम ने रविवार दोपहर यह कार्रवाई की। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सूरत दास निवासी बंजाल, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम कोटी के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति वर्षाशालिका में बैग लेकर बैठा था।

वह टीम को देखकर घबरा गया। टीम ने शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके बैग से चरस बरामद हुई। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस कहां से लाया और कहां पहुंचाने जा रहा था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में चरस तस्करी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक काफी मामले चरस तस्करी के सामने आ चुके हैं। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें