हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के राजगढ़ के मियोग गांव में किराये के कमरे में रह रहे एक महिला और युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार को दोनों के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। मामले की सूचना बेटे ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल दोनों की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस आत्महत्या की आशंका के साथ मामले के हर पहलू की जांच कर रही है, जबकि घटनाक्रम को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
मामले में केस दर्ज कर पुलिस हर पहलू से छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। -नरेंद्र, एएसपी