फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिज के लिए लिफ्ट के साथ फ्यूनिकुलर का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार से रिज मैदान तक बनने वाली लिफ्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत तैयार की जा रही फ्यूनिकुलर ट्रॉली का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। बारिश के कारण काम में व्यवधान आ रहा है, लेकिन इसका निर्माण करवा रही आरटीडीसी (रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) निर्धारित समय-सीमा में प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए प्रयासरत है। 58 मीटर लंबी ढलान पर बनने वाली फ्यूनिकुलर ट्रॉली के ट्रैक के लिए लोहे का ढांचा तैयार कर लिया है। इसके अलावा लिफ्ट से आने वाले पैदल रास्ते को जोड़ने के लिए खंभे (पिलर) भी लगाए जा चुके हैं। अब इस पर ट्रैक फिक्स किया जाना है। इसी ट्रैक के माध्यम से ट्रॉली नीचे से ऊपर और ऊपर से नीचे पर्यटकों व स्थानीय लोगों को पहुंचाएगी। ट्रॉली में 20 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता होगी। आरटीडीसी के प्रोजेक्ट सहायक प्रबंधक ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण काम प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद प्रोजेक्ट को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें