फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: यौन शोषण के आरोपों से घिरे चुराह के विधायक हंसराज की अग्रिम जमानत 27 नवंबर तक बढ़ाई

Sat, 22 Nov 2025 06:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

 युवती के आरोपों के बाद जांच का सामना कर रहे चुराह के विधायक हंसराज अग्रिम जमानत की अवधि खत्म होने के बाद शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई।
Register For Event
विज्ञापन
चुराह विस क्षेत्र के विधायक हंसराज (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की युवती के आरोपों के बाद जांच का सामना कर रहे चुराह के विधायक हंसराज की अग्रिम जमानत  कोर्ट ने 27 नवंबर तक बढ़ा दी है। अदालत ने शनिवार को दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए आगामी दिनों तक अग्रिम जमानत की अवधि बढ़ाई है। गौरतलब है कि चुराह विधायक डॉ. हंसराज पर एक युवती ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया में लाइव आकर आरोप युवती ने विधायक पर लगाए थे। इसके बाद युवती महिला थाना पहुंची।

विज्ञापन


जहां युवती के बयान के आधार पर पुलिस थाना चंबा में मामला दर्ज हुआ। इसके बाद विधायक कुछ दिनों के लिए भूमिगत हो गए थे। बहरहाल, पुलिस ने नोटिस देकर महिला पुलिस थाना में विधायक को उपस्थित होने के निर्देश दिए। विधायक को न्यायालय से 22 नवंबर तक अग्रिम जमानत मिली। इसके बाद शनिवार को पेशी थी लेकिन अदालत ने अग्रिम जमानत की अवधि को 27 नवंबर तक बढ़ा दिया है। एएसपी चंबा हितेश लखनपाल ने बताया कि विधायक को अदालत से मिली अग्रिम जमानत की अवधि बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें