शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में आयोजित विंटर कक्षाओं की शूटिंग कक्षा में स्कूली बच्चों को पिस्टल और राइफल चलाना सिखाया गया। इन कक्षाओं में पहले बच्चों को बेसिक ट्रेनिंग दी जा रही है जिसमें स्टांस, ऐमिंग, नेचुरल अलाइनमेंट, फोलो थ्रू शामिल है। इसके अलावा उन्हें एक्सरसाइज और मेडिटेशन भी सिखाया जा रहा है। इसमें 10 साल से अधिक आयु वाले करीब 40 बच्चे भाग ले रहे हैं। खेल परिसर में यह कक्षाएं सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक चल रही हैं। स्केटिंग कोच रविंद्र प्रकाश ने बताया कि यह कक्षाएं पूरे फरवरी महीने में चलेंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मार्च में भी शूटिंग कक्षाओं में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। संवाद