फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सरकारी संस्थानों में स्वच्छता जांचेगी केंद्रीय टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर की सफाई व्यवस्था जांचने के लिए शिमला पहुंची केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की टीमें अब सरकारी संस्थानों का जायजा लेंगी। शहर में बने बस अड्डे, अस्पतालों, स्कूलों आदि जैसे बड़े सरकारी संस्थानों के आसपास सफाई की क्या व्यवस्था है, इसे जांचा जाएगा। इसे भी सर्वेक्षण में शामिल किया गया है। इसके अलग से अंक दिए जाएंगे। केंद्रीय टीम इससे पहले उपनगरों में जाकर भी सफाई व्यवस्था जांच चुकी है। ज्यादातर स्थानों पर सफाई व्यवस्था सही पाई गई है। नगर निगम को उम्मीद है कि अब सार्वजनिक स्थानों, संस्थाओं के आसपास की सफाई व्यवस्था देखकर टीम शिमला को अच्छे अंक देगी। आने वाले दिनों में यह टीमें पेयजल स्त्रोतों का भी निरीक्षण करेगी। मलबा फेंकने की क्या व्यवस्था है, इसे भी चेक किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें