उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है और चिकित्सकीय निगरानी में उनका उपचार जारी है। घटना के बाद जनगणना कार्य में लगे अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। राजस्व विभाग ने जिले के लोगों से अपील की है कि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक जब जनगणना कर्मी क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हों, तब पालतू कुत्तों को बांधकर या नियंत्रण में रखें। इससे कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से अपना कार्य करने में सुविधा होगी। प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि किसी क्षेत्र में आक्रामक या हिंसक लावारिस कुत्तों की समस्या है तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पंचायत कार्यालय को दी जाए। जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें सहयोग करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। तहसीलदार चंबा भूपेंद्र कश्यप ने बताया कि घायल जनगणना अधिकारी का उपचार चल रहा है और उन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से जनगणना कर्मियों का सहयोग करने तथा पालतू कुत्तों को नियंत्रण में रखकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।