फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट का फैसला: लैपटॉप खरीदने को अतिरिक्त बजट देगी सरकार, जेबीटी भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश

Tue, 15 Feb 2022 01:56 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विस्तृत चर्चा के बाद मंत्रिमंडल ने लैपटॉप खरीद के लिए अतिरिक्त बजट देने को मंजूरी दी है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के विद्यार्थियों के लिए मंत्रिमंडल ने यह फैसला लिया है। 
Register For Event
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले मेधावियों के लिए लैपटॉप खरीदने को सरकार अतिरिक्त बजट देगी। शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के विद्यार्थियों के लिए मंत्रिमंडल ने यह फैसला लिया है। बीते दिनों वित्त एवं योजना विभाग ने अतिरिक्त बजट देने से इंकार कर दिया था। शिक्षा विभाग ने सोमवार को मंत्रिमंडल बैठक में इस बाबत प्रस्ताव लाया। विस्तृत चर्चा के बाद मंत्रिमंडल ने लैपटॉप खरीद के लिए अतिरिक्त बजट देने को मंजूरी दी है। उधर, वर्ष 2020-21 से मेधावियों को सरकार स्मार्ट मोबाइल फोन देगी। बीते वर्ष इसको लेकर फैसला हुआ है। बजट की कमी से शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को भी स्मार्ट मोबाइल फोन देने की तैयारी शुरू कर दी थी। अब सरकार से अतिरिक्त बजट मिलने की मंजूरी के बाद जल्द ही लैपटॉप खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने जेबीटी भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने के चलते लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया बंद पड़ी है। बीते दिनों हाईकोर्ट ने अपने पुराने आदेशों पर स्टे लगा दिया है। ऐसे में सरकार अब भर्ती शुरू कर सकती है। भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के चलते भर्ती प्रक्रिया रुकी थी। कोर्ट ने बीएड डिग्री धारकों को भी भर्ती में शामिल कर दिया था। सरकार सिर्फ जेबीटी और डीएलएड करने वालों को ही भर्ती में शामिल करने के पक्ष में है। कोर्ट की ओर से स्टे लगने के बाद सरकार ने विधि विभाग को इस बाबत चर्चा कर परिणाम निकालने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें