फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: छोटा शिमला में भागवत कथा 7 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अष्ट भुजा जागरण सोसायटी छोटा शिमला की ओर से लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 7 जून से 14 जून 2026 तक चलेगा जिसमें कथावाचक आचार्य नड्डा श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगे। सोसायटी के सदस्यों राकेश और रमन विज ने बताया कि 7 जून को दोपहर 12 बजे छोटा शिमला बाजार में कलश यात्रा निकलेगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। कथा प्रवचन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। 14 जून को पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें