फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: सुनीता ने पास किया जीपैट, हर माह मिलेगी 12,400 रुपये की छात्रवृत्ति

Mon, 23 May 2022 05:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

सुंदरनगर कॉलेज ऑफ फार्मेसी की आठवें सेमेस्टर की छात्रा सुनीता देवी ने ऑल इंडिया जीपैट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट) उत्तीर्ण कर कॉलेज का नाम चमकाया है। सुनीता को एम फार्मेसी के लिए 12,400 रुपये की छात्रवृत्ति हर महीने दी जाएगी। 
Register For Event
विज्ञापन
छात्रा सुनीता देवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर कॉलेज ऑफ फार्मेसी की आठवें सेमेस्टर की छात्रा सुनीता देवी ने ऑल इंडिया जीपैट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट) उत्तीर्ण कर कॉलेज का नाम चमकाया है। सुनीता को एम फार्मेसी के लिए 12,400 रुपये की छात्रवृत्ति हर महीने दी जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से करवाई गई यह परीक्षा स्नातकोत्तर और पीएचडी की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करती है। छात्रवृत्ति की राशि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद देती है।

विज्ञापन


इसमें एम फार्मेसी के लिए 12,400 रुपये जो साल के लिए और पीएचडी के लिए 28 हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते हैं। नौ अप्रैल को यह परीक्षा देशभर में करीब 53,000 अभ्यर्थियों ने दी थी। 4,447 विद्यार्थियों ने परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। कॉलेज के चैयरमैन नरेश चौहान, निदेशक और प्रधानाचार्य डॉ. वीके गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए सुनीता को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें