शिमला। लालपानी क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी जितेंद्र (27) खलीनी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक मामला रविवार रात का है, जब सदर पुलिस की टीम एचसी ओमप्रकाश की अगुवाई में लालपानी के स्लाॅटर हाउस के पास गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर यहां से गुजर रहे एक युवक को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 82.870 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जांच कर रही है कि युवक चरस कहां से लेकर आया था और इसे कहां ले जा रहा था। संवाद