फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: प्रदेश में 300 आदतन नशा तस्कर, सीआईडी ने तैयारी की सूची, वित्तीय जांच करने के निर्देश

Tue, 26 May 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh देवेंद्र ठाकुर, शिमला।

सार

विशेष मुहिम के तहत सभी जिलों में जाकर गुप्तचर विभाग की टीमों ने गहन जांच-पड़ताल के बाद इन तस्करों को चिह्नित किया है।
Register For Event
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईडी ने हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी में संलिप्त 300 आदतन तस्करों की पहचान की है। विशेष मुहिम के तहत सभी जिलों में जाकर गुप्तचर विभाग की टीमों ने गहन जांच-पड़ताल के बाद इन तस्करों को चिह्नित किया है। इन सभी आरोपियों पर नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद यह नशा तस्करी में संलिप्त हैं। इसे देखते हुए सीआईडी ने सभी जिलों के अधीक्षकों को आदतन नशा तस्करों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिन आरोपियों के खिलाफ इस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। उनके खिलाफ वित्तीय  जांच शुरू करके उनकी नशे से अर्जित संपत्ति की पहचान करके उसे नियमों के तहत ध्वस्त की जाएगी।

विज्ञापन

पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में आदतन तस्करों को सीधे तीन महीने के लिए जेल भेजने का प्रावधान है। इस अवधि को सलाहकार बोर्ड की अनुमति से बढ़ाया भी जा सकता है। सीआईडी ने पिछले दिनों नशा तस्करी में सक्रिय रूप से संलिप्त आरोपियों की पहचान करने के लिए विशेष अभियान चलाया था। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में ऐसे लोगों को चिह्नित करने काम शुरू किया गया। इसके तहत पुलिस ने 700 से अधिक मामलों की गहनता से पड़ताल की और विभाग की खुफिया रिपोर्टों और पुराने एनडीपीएस के मामलों की जांच के बाद 300 लोगों को चिह्नित किया है। यह आदतन नशा तस्कर कई बार एनडीपीएस एक्ट के केस दर्ज होने के बाद भी तस्करी में संलिप्त है। इसमें कई ऐसे आरोपियों की पहचान भी की गई है जोकि पुलिस के चकमा देकर पकड़े नहीं जाते हैं लेकिन उनके बारे में जांच एजेंसी को खुफिया इनपुट मिलते रहते हैं।
विज्ञापन

90 फीसदी नशा तस्करी पंजाब से

प्रदेश में चिट्टे की 90 फीसदी तस्करी पंजाब से हो रही है। पाकिस्तान के रास्ते पंजाब की सीमा से ड्रग माफिया देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने के लिए नशा पहुंचा रहा है, जो यहां से स्थानीय सप्लायरों के जरिये प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंच रहा है। राजधानी में दिल्ली में अफ्रीकी मूल के नशा तस्करी से जुड़े लोग चिटूटा तैयार करके तस्करी कर रहे हैं। प्रदेश में नशे के आदी युवाओं को नशे और पैसे का लालच देकर इसकी तस्करी में संलिप्त किया जाता है। यही वजह है कि अब पुलिस प्रदेश में ऐसे तस्करों को चिह्नित कर रही है, जो नशे की तस्करी में संलिप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें