फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में खुलेगा इंटरनेशनल स्टडी सेंटर

Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। यूके (यूनाइटेड किंगडम) की बाथ स्पा यूनिवर्सिटी (बीएसयू) और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मिलकर भूगोल और अन्य विषयों पर शोध करेंगे। आपस में सहभागी बनने के प्रस्ताव को लेकर वीरवार को यूके की बाथ स्पा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने एचपीयू के कुलपति और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की और इस विषय पर चर्चा की। फैसला लिया गया कि शोध और शैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए जल्द विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल स्टडी सेंटर खोला जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन बाजपेयी ने माना कि इन दो विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक आदान-प्रदान, एक साथ शोध प्रोजेक्ट पर काम करने जैसे मसलों पर चर्चा के बाद सहमति बनी है। इसे जल्द शुरू किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्टडी सेंटर खोलने का प्रोजेक्ट तैयार कर इसे विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। विश्वविद्यालय के अधिनियमों के अनुसार शैक्षणिक क्षेत्र के हर पहलू पर गहनता से विचार किया जाएगा। कुलपति से मिलने आए बाथ स्पा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल में शामिल डा. एस्थर एडवर्ड, डा. रिचर्ड जानसन ने अपने प्रस्ताव में शामिल हर मामले पर कुलपति के साथ विस्तार से चर्चा की। कुलपति ने बताया कि इस साझे अभियान की शुरुआत विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग से की जाएगी। जिसमें विश्वविद्यालय का भूगोल विभाग और बीएसयू यूके का विभाग मिलकर शोध प्रोजेक्ट पूरा करेंगे। मुलाकात के दौरान संयुक्त डिग्री और शोध अवार्ड कार्यक्रम पर सहमति बन गई। वहीं, दोनों विश्वविद्यालयों के बीच जल्द इसे लेकर करार साइन किया जाएगा। विश्वविद्यालय में अन्य देशों के शोधार्थियों को प्रवेश देने के लिए यूजीसी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नियमों के तहत प्रारूप तैयार किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. एसएस चौहान की अध्यक्षता में कमेटी भी बना दी गई है। यह कमेटी अंतरराष्ट्रीय स्टडी सेंटर खोले जाने की संभावनाओं के प्रोजेक्ट पर कार्य करेगी। ग्लोबल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत भूगोल विभाग के शिक्षक बीकेयू का दौरा भी करेंगे। विदेशी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. मोहन झारटा, अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. एसएस चौहान, कुलपति के सचिव, प्रो.ओपी चौहान, भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. डीडी शर्मा, डा. बीआर ठाकुर ने भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें