फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़पता रहा व्यापारी, तमाशा देखती रही पुलिस

Wed, 19 Mar 2014 05:32 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गंज बाजार के एक व्यापारी को अव्यवस्था का शिकार होकर अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मौके पर पुलिस बेबस होकर एंबुलेंस का इंतजार करती रही जो करीब एक घंटे बाद पहुंची। पुलिस के पास भी गाड़ी नहीं थी। इस पर राहगीरों ने दुकानदार को उठाकर नजदीक के निजी क्लीनिक में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस की गाड़ी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

गंज बाजार में दुकान करने वाले जय चंद (60) मालरोड पर सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अकेले टहल रहे थे। अचानक गेयटी थियेटर के नजदीक उन्हें दौरा पड़ा और वह सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन गाड़ी न होने की बात कहकर तत्काल अस्पताल पहुंचाने में असमर्थता जताई। 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया। इस दौरान मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। एक दुकानदार ने लोगों के सहयोग से इन्हें सड़क से उठाया और दुकान के भीतर ले गए। लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें लोग निजी क्लीनिक ले गए। मृत घोषित होने के बाद एंबुलेंस पहुंची लेकिन यह कहकर शव को अस्पताल ले जाने से मना कर दिया कि यह अब उनका केस नहीं है। पुलिस की पीसीआर आने के बाद ही शव को आईजीएमसी ले जाया गया। मौके पर एकत्रित प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि समय से कोई गाड़ी या एंबुलेंस मिल जाती तो जान बचाई जा सकती थी। उधर, थाना सदर प्रभारी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एंबुलेंस को कॉल कर दिया गया था। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि अस्पताल में जय चंद को मृत हालत में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें