फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: फर्जी शादी करके लाखों की ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, लुटेरी दुल्हन सहित तीन हिरासत में

Mon, 14 Jul 2025 11:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर जिले की कानोड़ पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी शादी के जाल में भोले-भाले युवकों को फंसाकर लाखों की ठगी कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में लुटेरी दुल्हन सहित तीन मुख्य आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।
Register For Event
विज्ञापन
हिरासत में लुटेरी दुल्हन और उसके साथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह गिरोह शादी का झांसा देकर नकद और जेवरात ऐंठता था और फिर दुल्हन को फरार करवा देता था। आरोपियों ने योजना बनाकर एक युवक से शादी कराई, कुछ दिन साथ रहने के बाद महिला लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर भाग गई। पुलिस को इस गिरोह से जुड़े और भी मामलों के खुलासे की उम्मीद है।

विज्ञापन


कानोड़ थाना क्षेत्र के अरनिया निवासी पंकज खारोल ने 8 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी दूसरी शादी के नाम पर ठगी की गई। उसने बताया कि मांगीलाल नामक व्यक्ति ने उसकी शादी रतलाम निवासी ललिता बाई से करवाई थी। शादी के एवज में पंकज से 1.50 लाख रुपये नकद और अन्य खर्चों में कुल 1.80 लाख रुपये वसूले गए। शादी के बाद ललिता बाई केवल 10 दिन तक पंकज के साथ रही। इसके बाद मौसाजी की मौत का बहाना बनाकर जावरा ले जाई गई, जहां से वह 1.50 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर अचानक फरार हो गई।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, RSSB इसी महीने करेगा भर्तियों का एलान
विज्ञापन


एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में दबिश दी और तीन आरोपियों सुनील, कैलाश और ललिता बाई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह है, जो पहले भी ऐसी फर्जी शादियों के जरिए कई लोगों को ठग चुका है। इस कार्रवाई में एसएचओ मुकेशचंद्र, एएसपी अंजना सुखवाल, डीएसपी राजेंद्र सिंह की देखरेख में हेड कांस्टेबल लक्ष्मणलाल, कांस्टेबल सुनील, राजेंद्र, रिंकु, गोविंद और महिला कांस्टेबल भगवत कंवर की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन


पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इससे जुड़ी पुरानी वारदातों की जांच में जुटी है। माना जा रहा है कि यह गिरोह कई जिलों में सक्रिय था और ऐसे दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस पीड़ितों की तलाश कर रही है ताकि उन्हें न्याय दिलाया जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें