फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Tourism Conference: 'पर्यटन भारत की सांस्कृतिक पहचान को विश्व मंच पर सशक्त बनाता है', बोले शेखावत

Tue, 14 Oct 2025 03:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur News: उदयपुर में शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय पर्यटन कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पर्यटन भारत की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाता है। देशभर से आए विशेषज्ञ पर्यटन के विकास, डिजिटल और सस्टेनेबल टूरिज्म पर चर्चा कर रहे हैं।
 
Register For Event
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेकसिटी उदयपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय पर्यटन कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हुई, जिसमें देशभर से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े मंत्री, अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल हुए। इस आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया।

विज्ञापन

 
कॉन्फ्रेंस में केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल, विभिन्न राज्यों के पर्यटन मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ उपस्थित हैं। इस दो दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत के पर्यटन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ठोस रोडमैप तैयार करना है।
 
पर्यटन विकास पर बहुआयामी चर्चा
कॉन्फ्रेंस के दौरान कई सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें पर्यटन इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास, डिजिटल टूरिज्म, हेरिटेज साइट्स के संरक्षण, और सस्टेनेबल टूरिज्म जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श हो रहा है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि यह आयोजन भारत को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत स्थान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
 
यह विचार-विनिमय देश की दिशा तय करेगा
उद्घाटन सत्र में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पर्यटन केवल रोजगार और अर्थव्यवस्था को नहीं बढ़ाता, बल्कि भारत की सांस्कृतिक छवि को विश्व मंच पर सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि विचारों के आदान-प्रदान का मंच है, जहां विभिन्न राज्य अपने नवाचारी पर्यटन मॉडल साझा कर रहे हैं।


 
शेखावत ने बताया कि कई राज्यों में समान प्रकार के अनुभव और थीम देखने को मिलते हैं, इसलिए इस मंच से विचार साझा करने से सभी राज्यों को अपने पर्यटन मॉडल को और सशक्त बनाने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन हमारे लिए आंखें खोल देने वाला अनुभव साबित होगा और भारत को वैश्विक स्तर पर नए रूप में प्रस्तुत करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि को इस पहल की प्रेरणा बताया और कहा कि यह आयोजन भारत के भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें- लापरवाही या गबन! 31 करोड़ हो रहे खर्च फिर भी असफल पौधरोपण अभियान, यहां सूख गए पौधे; हरियाली सिर्फ काजगों पर
 
दिया कुमारी और कटारिया सहित कई गणमान्य रहे उपस्थित
केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया तथा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का विशेष धन्यवाद किया।
विज्ञापन


शेखावत ने राज्यपाल कटारिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि उनके मार्गदर्शन से यह आयोजन और भी अर्थपूर्ण बना है। गौरतलब है कि कॉन्फ्रेंस में दो दर्जन से अधिक राज्यों के पर्यटन मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस वर्ष के आयोजन का विषय डेवलपमेंट ऑफ 50 डेस्टिनेशंस एंड प्रोवाइडिंग परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव रखा गया है।


यह भी पढ़ें- सरकारी टीचर की ऐसी सनक: पूर्व मंत्री की कार में मारा मुक्का, ड्राइवर को पीटा; ओवरटेक करते समय बिगड़ गया मामला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें