फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: एमडीएस यूनिवर्सिटी में आंतरिक अंकों में बदलाव आसान नहीं, संशोधन के लिए लागू हुए सख्त नियम

Wed, 25 Nov 2026 03:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

एमडीएस विश्वविद्यालय ने आंतरिक मूल्यांकन के अंकों में संशोधन के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। अब बदलाव के लिए शिक्षक का स्पष्टीकरण, कॉलेज प्राचार्य का प्रमाण पत्र और सक्षम अधिकारी की जांच रिपोर्ट अनिवार्य होगी।

 

Register For Event
विज्ञापन
एमडीएस विश्वविद्यालय अजमेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (एमडीएस) ने आंतरिक मूल्यांकन के अंकों में संशोधन को लेकर नए व सख्त नियम लागू किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन अब केवल मौखिक निवेदन, फोन पर बातचीत या बिना किसी ठोस प्रमाण के आंतरिक अंकों में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अंकों में किसी भी प्रकार का संशोधन तभी संभव होगा जब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच पूरी हो जाए। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रस्तुत दस्तावेज का सत्यापन सक्षम प्राधिकारी द्वारा किया जाना अत्यंत आवश्यक होगा। विश्वविद्यालय की विद्या परिषद एवं प्रबंध बोर्ड की न बैठकों में हुए गहन मंथन के पश्चात आंतरिक मूल्यांकन के अंकों में बदलाव से संबंधित इस सख्त व पारदर्शी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया।

विज्ञापन


संशोधनों के लिए तय नियम
संशोधन प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने शर्तें लागू की हैं। परिणाम घोषित होने के उपरांत यदि अंकों में संशोधन की मांग की जाती है, तो संपूर्ण प्रकरण की विस्तृत पड़ताल की जाएगी। सक्षम अधिकारी की ओर से मामले की जांच करने और सभी साक्ष्यों के भौतिक सत्यापन के बाद ही बदलाव की अनुमति दी जाएगी। बिना उचित आधार के परिणाम में बदलाव की पुरानी प्रवृत्ति पर इसके जरिये पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा।

जमा करने होंगे जरूरी दस्तावेज
अंकों में संशोधन के लिए अब कई महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके तहत संबंधित शिक्षक का लिखित स्पष्टीकरण और संशोधन के पक्ष में आवश्यक सबूत देने होंगे। इसके अतिरिक्त संबंधित कॉलेज के प्राचार्य द्वारा जारी प्रमाण पत्र तथा सक्षम अधिकारी की जांच तथा सत्यापन रिपोर्ट भी जमा करनी होगी। विश्वविद्यालय के इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य आंतरिक मूल्यांकन में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखना और अनुचित बदलावों पर रोक लगाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें