फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: चुनाव नतीजों से पहले खाटू श्याम बाबा की शरण में पहुंचे हिमंत बिस्वा सरमा, बोले- 100 सीटें लाएंगे

Sat, 11 Apr 2026 03:48 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनाव परिणामों से पहले सीकर स्थित खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचे और विशेष पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी उनकी पार्टी लगभग 100 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
Register For Event
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में मतदान खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को सीकर स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम जी के दर्शन करने पहुंचे। विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री ने बाबा श्याम के दरबार में अर्जी लगाई और जीत के लिए विशेष प्रार्थना की।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच खाटूश्याम जी पहुंचे हिमंत बिस्वा सरमा
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीकर स्थित खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाबा श्याम के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। हिमंत बिस्वा सरमा ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की तथा आगामी 4 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में सफलता और प्रचंड जीत का आशीर्वाद भी मांगा।

जिला प्रशासन पूरी तरह रहा अलर्ट मोड पर
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी एडीएम सीकर, नीमकाथाना एडीएम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीकर ने संभाली। खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सालासर बालाजी के दर्शन के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'वीआईपी दर्शन हो बंद'; जमकर बरसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- गौ-हत्या करने वालों को लगेगा पाप
विज्ञापन


असम में 100 सीटें लाने का दावा
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार भी हम लगभग 100 सीटें लेकर आएंगे और भाजपा का परचम लहराएगा। साथ ही पवन खेड़ा के सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें