फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बेटे ने रची हत्या की साजिश: पहले लाठियों से पीटा, फिर रस्सी से घोंट दिया गला; 24 घंटे में खुल गया राज

Fri, 12 Jun 2026 06:45 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर के पांचौड़ी थाना क्षेत्र में ट्रक चालक श्यामकुमार प्रजापत की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। जांच में पत्नी और बेटे की संलिप्तता सामने आई। घरेलू विवाद के बाद पहले लाठियों से हमला किया गया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
Register For Event
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के कुहरों की ढाणी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां ट्रक चालक श्यामकुमार प्रजापत की हत्या के मामले में नागौर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी मुन्नी देवी और उसके नाबालिग बेटे ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 7-8 जून की रात घरेलू विवाद के दौरान आरोपियों ने श्यामकुमार पर लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजन इसे सामान्य मौत बताने का प्रयास करते रहे, लेकिन पुलिस की गहन जांच में पूरा सच सामने आ गया।

हत्या में पत्नी और नाबालिग बेटा शामिल
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस ने पत्नी मुन्नी देवी और उसके पुत्र सुखराम और एक नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि विधि से संघर्षरत बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन


क्या था पूरा मामला
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक श्यामकुमार प्रजापत और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना वाली रात विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी और बेटे ने मिलकर पहले मारपीट की और बाद में रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों ने हत्या की पुष्टि कर दी।

ये भी पढ़ें-  खाकी का खौफ: पुलिस को देखते ही अंधेरे में भागे खनन माफिया, खींवसर में करोड़ों की मशीनें जब्त
विज्ञापन


क्या बोले थानाधिकारी
पांचौड़ी थानाधिकारी राजमल कुमावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने सभी पहलुओं से जांच की। वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पत्नी और पुत्र और नाबालिग पुत्र की संलिप्तता सामने आई। दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर मामले की गहन जांच जारी है। वहीं नाबालिक को निरुद्ध किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें