फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी का खौफ: पुलिस को देखते ही अंधेरे में भागे खनन माफिया, खींवसर में करोड़ों की मशीनें जब्त

Fri, 12 Jun 2026 05:36 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर के खींवसर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 वाहन और मशीनें जब्त की हैं। करीब 7.50 करोड़ रुपये मूल्य के उपकरणों की जब्ती के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Register For Event
विज्ञापन
खनन माफियाओं पर पुलिस का एक्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले में अवैध खनन कर सरकारी जमीन को छलनी करने वाले खनन माफियाओं पर पुलिस का बड़ा प्रहार हुआ है। खींवसर थाना क्षेत्र में देर रात चली पुलिस की विशेष कार्रवाई में 17 भारी वाहन जब्त कर लिए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस की दबिश पड़ते ही खनन माफियाओं में भगदड़ मच गई और अंधेरे का फायदा उठाकर सभी मौके से फरार हो गए। अब नामजद आरोपियों पर संगठित अपराध के तहत शिकंजा कसना शुरू हो गया है।
विज्ञापन




खनन माफियाओं के गढ़ में आधी रात को पुलिस का धावा
जानकारी के अनुसार खींवसर क्षेत्र के बैरावास और ताडावास की सरकारी भूमि पर लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना मिलते ही आईपीएस जितिन जैन ने विशेष टीमों का गठन कर मध्यरात्रि में अचानक दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही अवैध खनन में जुटे लोग मशीनें और वाहन छोड़कर खेतों व पहाड़ियों की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, माफियाओं ने पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप तक बना रखे थे, जहां रियल टाइम सूचनाएं साझा की जाती थीं। लेकिन इस बार पुलिस की रणनीति के आगे उनकी एक नहीं चली।

मौके से करोड़ों का खनन साम्राज्य जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 17 वाहन और मशीनें जब्त कीं, जिनमें 4 एलएनटी मशीनें, 2 जेसीबी, 5 डम्पर, 2 पोकलैंड मशीन ढोने वाले थाटे, 3 ट्रैक्टर-कम्प्रेशर, 2 ड्रिलिंग मशीनें और एक बोलेरो कैम्पर शामिल है। जब्त वाहनों की कुल कीमत लगभग 7.50 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ये भी पढ़ें-  Rajasthan: मैगी का बहाना और खौलता पानी.. मोबाइल चला रहे पति पर पत्नी ने ढाया खौफनाक सितम, जानकर कांप जाएगी रूह
विज्ञापन


अब संगठित अपराध में होगी कार्रवाई
पुलिस ने खींवसर थाने में प्रकरण संख्या 152/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 112(2) और एमएमडीआर एक्ट की धारा 4/21 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आए आरोपियों को नामजद कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

जितिन जैन बोले- अब नहीं बख्शे जाएंगे खनन माफिया
आईपीएस जितिन जैन ने बताया कि क्षेत्र से लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर रात 11 से 12 बजे के बीच कार्रवाई की गई। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग गए, लेकिन टीम ने सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए 17 वाहन जब्त कर लिए। मामले की रिपोर्ट खनिज विभाग को भी भेज दी गई है और संयुक्त रूप से आगे की कार्रवाई जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें